गिरडीह, फरवरी 25 -- सरिया, प्रतिनिधि। बुधवार सुबह सरिया के बरवाडीह में एक युवक अंकुश बरनवाल 28 को ग्रामीणों ने हल्की फुल्की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। लोगो ने इसे बच्चा चोर समझ लिया था। दरअसल जिसकी पिटाई हुई वो हीरोडीह गांव का बताया जा रहा है जो बरवाडीह की एक लड़की से चुपके से प्रेम विवाह रचा चुका था लेकिन लड़की के परिजन को ये मंजूर नहीं था। लेकिन पत्नी से चुपके से मिलने आए इस युवक को आस पड़ोस के लोग नहीं जानते थे। नतीजा इसकी पिटाई कर दी। बाद में पूरे मामले से पर्दा तब उठा जब विवाहिता स्वयं थाना पहुंच गई। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...