अल्मोड़ा, मार्च 11 -- सोमेश्वर। पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक वडयूडा निवासी बहादुर राम ने तहरीर दी है। कहना है उनकी बेटी अनीता का विवाह मई 2025 में झसिया टाना निवासी कृष्ण लाल के साथ हुआ था। सोमवार को बेटी का फोन आया कि कृष्ण ने उसके साथ मारपीट की है। इस पर वह बेटी के ससुराल को निकल गए, लेकिन बेटी उन्हें रास्ते में ही मिल गई। मारपीट से बेटी बुरी तरह घायल थी।पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...