काशीपुर, मार्च 9 -- काशीपुर। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजयनगर नई बस्ती निवासी कविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2014 में जितेंद्र पाल के साथ हुआ था और उनकी 11 वर्षीय एक पुत्री है। आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और बाद में समझौता कर लेता है। आठ मार्च की रात उसका पति घर आया और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.