संभल, अप्रैल 7 -- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एक पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। मामले में एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाली बहजोई के गांव किसौली निवासी हाल निवासी मौलागढ़ चंदौसी विश्वदीप पुत्र कुंवरपाल सिंह ने एसपी दफ्तर पर दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को चंदौसी स्थित उसके घर के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर हुए विवाद में पड़ोसियों ने उनकी पत्नी रेखा के साथ मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने और थाना चंदौसी में शिकायत करने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई। उन्होंने विवेचक पर भी पक्षपात कर गलत तरीके से बयान दर्ज करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित परिवार का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.