उरई, दिसम्बर 17 -- जालौन। पत्नी को परेशान कर उसके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पत्नी ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरेापी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी अर्चना देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति बाबूरात अक्सर घर में विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशश की लेकिन उनमें सुधार नहीं हो रहा है। बल्कि वह मारने पीटने भी लगे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी। तभी पति आए और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.