देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर दर्ज कराया गया मुकदमा अब शिकायतकर्ता अरबपति कारोबारी के लिए ही मुश्किल बन गया है। सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स के मालिक सुयश अग्रवाल ने जिस वीडियो को अपनी छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस जांच में वही वीडियो सही पाया गया। जांच के बाद पुलिस ने अब उसी मुकदमे में सुयश अग्रवाल को ही आरोपी बना लिया है। जानकारी के अनुसार, राजपुर रोड निवासी कारोबारी सुयश अग्रवाल ने 28 जनवरी को देहरादून स्थित साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सुयश ने अपनी शिकायत में आशंका जताई...