पत्नी से मारपीट के बाद युवक ने फंदा लगा दे दी जान
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाना क्षेत्र के छपरा आस गांव में मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह में एक युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब मो. नईमुद्दीन के पुत्र मो. शहीम (30) का पत्नी कायनात प्रवीण के साथ पारिवारिक कलह में विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर शहीम ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे पत्नी जख्मी हो गई। घायल कायनात ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराने गई। इधर मो. शहीम ने घर के अंदर एसबेस्टस की छत में लगे लोहे के पाइप में दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका पता तब चला, जब पत्नी करवा घर लौटी। उसने पति को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.