मऊ, मई 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में सोमवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष यादव को पकड़कर थाने लाई। कार्रवाई करते हुए शांति भंग में न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार आए दिन पत्नी से विवाद करना तथा मारना पीटने की शिकायतें मिल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...