कन्नौज, दिसम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पहले तो बिना जानकारी के तलाकशुदा से युवक की शादी कर दी गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने किसी अन्य युवक से अपने संबंध बना लिए। पीडि़त को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने पति को अपने दोस्तों से जान से मरवा देने की धमकी दे डाली। अब पीडि़त ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी रामगोविंद नगर की इंदिरा आवास कॉलोनी में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि इसी वर्ष 27 जनवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन में उसकी शादी हुई थी। जबकि उसे यह नहीं बताया गया कि जिस महिला से उसकी शादी हो रही है। वह पहले से ही शादीशुदा थी, और उसने अपने पति को छोड़ दिया था। यह बात उसे शादी के कुछ समय बाद पता चली। इसके बाद उसकी पत्नी ने एक अन्य युवक स...