फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा, डीएलएफ ने अपहरण करने के बाद युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। अरोपियों में एक ने पत्नी से बात करने के शक में युवक की अपहरण के बाद हत्या करने का षडयंत्र रचा था। इंद्रा नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सात अक्तूबर 2025 को थाना सेक्टर-8 पुलिस ने उनके बेटे कृष्णा के अपहरण के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के अगले दिन कृष्णा का शव बाटा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। शव मिलने पर पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। तभी से इस मामले की जांच चल रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी बबलू और...