रायबरेली, मार्च 9 -- रायबरेली। बछरावां कस्बे में निमंत्रण में शामिल होने आये एक युवक ने फोन पर अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक रंजीत पुत्र राम प्रसाद निवासी बतौना थाना नगराम जनपद लखनऊ, जो कि अपनी किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बे में आया हुआ था। रविवार की रात फोन पर उसकी पत्नी से उसकी कुछ कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई की फोन पर ही वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, विवाद होने के पश्चात पति के द्वारा फोन काट दिया गया, और इस विवाद से आहत होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया।युवक के द्वारा उठाए गए इस कदम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.