चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना के अशोह गांव में फोन पर पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सुबह उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।अशोह निवासी 25 वर्षीय अनिरुद्ध वर्मा शुक्रवार को तड़के घर पर अपने कमरे में फंदे पर लटक गया। परिजनों के मुताबिक अनिरुद्ध गुरुवार की शाम को घर में परिवारिक सदस्यों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। रात में पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने साडी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। अनिरुद्ध अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पर बीते करीब ढाई माह पहले एक युवती से लव मैरिज कर ली थी। पत्नी को लेकर वह गांव भी आया था। होली के द...