मुख्य संवाददाता, जुलाई 5 -- यूपी के बरेली में पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित नर्सिंग असिस्टेंट को सुभाषनगर पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने जहर खाकर जान दे दी । मामले की जांच को एसपी सिटी के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। सुभाषनगर में बालाजी मंदिर के पास रहने वाले 40 वर्षीय कुलदीप गोस्वामी निजी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट थे। पहली पत्नी दयावती से तलाक के बाद कुलदीप ने कैंट में सदर बाजार की गुंजन उर्फ गुंजा कुमारी से दूसरी शादी की। कुलदीप के पिता सत्यपाल का आरोप है कि गुंजा ने षडयंत्र के तहत शादी की और उनके घर से जेवर व रुपये चोरी कर मायके पहुंचाना शुरू कर दिया। इस पर विवाद शुरू हुआ तो गुंजा ने एक जुलाई को महिला थाने में दहेज उत्पीड़न व फिर तीन जुलाई को सुभाषनगर थाने में उनके छोटे बेटे पर दूसरी रिपोर्ट दर्ज करा दी। कुलदीप की शिकायत प...