मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घर से ससुराल जाने के दौरान लापता रंजन कुमार को बरामद कर लिया गया है। मंगलवार शाम वह खुद अहियापुर थाने पर पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से परेशान होकर दोस्त के साथ मिलकर अपहरण का नाटक किया था। पुलिस थाने पर रखकर पूछताछ रही है। बुधवार को उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिरकार किसने कॉल कर पुलिस के नाम पर रुपए मांगे थे।पुलिस के मुताबिक पत्नी काजल कुमारी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर रंजन की खोजबीन की जा रही थी। एफआईआर में काजल ने बताया था कि उसका पति रंजन कुमार बीते रविवार शाम 5:30 बजे घर से ससुराल सुपौल के लिए बाइक से निकला था। यह भी पढ़ें- पत्नी से परेशान युवक ने रचा खुद के अपहरण का ड्रामा रात करीब 7 बजे बात हुई, तब उसे दरभंगा...