बांदा, मई 29 -- बांदा। पत्नी से हुए विवाद पर संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कमरे के अंदर चादर से पंखा की हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बांद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के किन्हौली गांव निवासी राजकुमारी ने बताया कि उसका 65वर्षीय पति शिवनारायन पुत्र रामप्यारे सेतु निर्माण निगम विभाग में चालक पद पर काम करता था। वह कई साल पहले रिटायर्ड हो गया था। उसी कार्यालय में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर काम करता था। वह शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रहता था। गुरूवार को शिवनारायन का फोन आया था फोन पर बताया था कि उसकी तबियत खराब है। तो वह बांदा आने के लिए तैयार थी। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन करके क...