दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। पत्नी से नाराज पति गिरिधारी पहाड़िया ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी करने का प्रयास किया। यह घटना शनिवार को देवघर जिला के पालोजोरी के कुंजबोना गांव में हुई। परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे से लटकते देख गिरिधारी पहाड़िया को तुरंत उतारा और इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने पहाड़िया को बेहतर इलाज के लिए दुमका फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गिरिधारी पहाड़िया की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक गिरिधारी पहाड़िया की हालत में कोई सुधार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...