हरदोई, फरवरी 14 -- बेहंदर। चंडीगढ़ में परिवार समेत रह रहा युवक पत्नी से नाराज होकर अपने गांव आया और अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नरेश अपनी पत्नी सुनीता व दो पुत्री व दो पुत्रों के साथ चंडीगढ़ में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। बीते चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर नरेश अपनी पत्नी से नाराज होकर अपने गांव भटौली चला आया और अपने घर में ही रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की रात रोज की तरह वह अपने घर में था नरेश की भाभी उसे खाना खाने के लिए बुलाया तो आवाज ना आने पर उसने झांक कर देखा तो नरेश फंदे से लटक रहा है, शोर सुनकर अगल-बगल के लोग आ गए अंदर जाकर देखा तो नरेश का शव मफलर से लटक रहा था। बताया जाता है नरेश शराब पीने का आदी था। सूचना पर उसकी पत्नी सुनीता व उसके चारों बच्चों ...