लखनऊ, मार्च 19 -- ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के मुसाहबगंज पार्क की पानी की टंकी पर चढ़कर एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। युवक को पानी की टंकी पर चढ़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने युवक को टंकी से उतरने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मान रहा था। इस बीच किसी ने पुलिस को युवक के आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को पानी की टंकी से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद युवक गुस्से में पानी की टंकी पर चढ़ गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...