लखनऊ, मार्च 27 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के मौंदा गांव में बृहस्पतिवार देर रात ग्यारह बजे मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनि कनौजिया (25) शराब के नशे में था। घरेलू कलह के चलते काफी परेशान चल रहा था। इसी बात को लेकर देर शाम उसका पत्नी लक्ष्मी से विवाद भी हुआ था, देर रात युवक ने अपने ही मकान में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...