मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- कस्बा डिलारी में पत्नी से झगड़े के बाद मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कस्बा निवासी 40 वर्षीय मुकेश पल्लेदारी व रंगाई-पुताई का कार्य कर परिवार चलाता था। रविवार की देर रात्रि उसका पत्नी पिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मुकेश को बात इतनी नागवार लगी कि वह दूसरे कमरे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- पति से चल रहे विवाद के बीच पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घटना के बाद भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किए आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे रोते-बिलखते चार बच...