गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू गांव में रविवार देर रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती के बीच झगड़ा सिलेंडर बुक कराने को लेकर हुआ था। सोमवार की सुबह आत्महत्या के बारे में पता चलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के संभल के शेरपुर गांव निवासी 33 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वह पत्नी व चार बच्चों के साथ गढ़ी हरसरू गांव ​स्थित एक निजी स्कूल में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहता था। राहुल रंग-पेंट का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। बताया जा रहा है कि राहुल शराब भी पीता था। 22 मार्च की शाम को दोनों ...