बांदा, जनवरी 10 -- बांदा। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर निवासी एक पिता ने पत्नी से विवाद होने पर अपने ही डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तेज बहाव के चलते यमुना नदी से अभी बच्चे का शव नहीं मिल सका है। फतेहपुर जिले के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र निषाद का पत्नी शारदा से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी कई माह से पैलानी क्षेत्र के पचकौरी गांव में रह रही थी। पांच जनवरी को राजेंद्र चुपके से ससुराल आया और अपने डेढ़ साल के बेटे कार्तिक को लेकर चला गया। खोजबीन करने के बाद सुराग न मिलने पर शारदा ने सात जनवरी को पैलानी थाने में सूचना दी। शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ पैलानी राजवीर सिंह गौर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.