सीतापुर, फरवरी 12 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां के असरखपुर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लाग ली। सुबह काफी देर बाद भी कमरे से बाहर न निकलने पर परिवार वाले दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। बिसवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असरखपुर निवासी मिश्रीलाल के मुताबिक बेटे विजय (25)की शादी छह वर्ष पहले पूनम के साथ हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक शादी के बाद से विजय की पत्नी ज्यादातर मायके में रहती थी। कुछ दिन पहले भी वह मायके चली गई थी। मंगलवार को भी विजय का अपनी पत्नी पूनम से फोन पर विवाद हुआ था। बुधवार रात में विजय काम से घर आया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया। इस दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर विजय की फिर कहा सुनी हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक गुरुवार सुबह काफी देर बाद भी विजय सो कर नहीं...