लखनऊ, फरवरी 11 -- पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोहनलालगंज निवासी मनोज (36) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी लवली, तीन बच्चे है। रिश्तेदार ने बताया कि मंगलवार शाम मनोज काम से घर लौटा। पत्नी से किसी बात को लेकर मनोज का झगड़ा हो गया। उस वक्त तो मनोज घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद घर आया तो उसने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। रात में जब पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो मनोज को लटका देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मनोज के शव को फंदे से नीचे उतारा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.