गंगापार, मार्च 9 -- उतरांव थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव में पत्नी से झगड़ने के बाद युवक फांसी पर लटक गया। युवक की मौत से परिवार सहित गांव में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय आर्दश सिंह पुत्र श्याम सिंह ने थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सुष्मिता से बीते वर्ष अप्रैल माह में प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार बीते रविवार की रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी से नाराज आदर्श बिना कुछ खाए कमरे में सोने के लिए चला गया। आवेश में आकर आदर्श कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर छत के चुल्ले से लटक गया। सुबह जब उनकी मां पुष्पा देवी कमरे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। पुष्पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.