बुलंदशहर, मई 29 -- थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी सर्वेश देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसने वर्ष 2013 में खुर्जा नगर कोतवाली के गांव शाहपुर कलां निवासी प्रवीन पुत्र दयाचंद से प्रेम विवाह किया। जिससे उसके दो पुत्र व एक पुत्री पैदा हुए। उसका पति नशे का आदी हो गया।और खर्चे के लिए रूपए मांगने पर मारपीट करने लगा। सोमवार को उसका पति उसे गांव लेकर आया। मंगलवार को खुर्जा तहसील ले जाकर तलाक के कागजातों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए। रात को आरोपी ने अपने भाइयों मोहित व मनीष तथा गांव निवासी जुबेर को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए तमंचे से मारपीट की। यह भी पढ़ें- पत्नी से जबरदस्ती तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर कराए थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...