रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पति समेत पूरे घर के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक उसके ऊपर गलत नजर रखता था। 11 अप्रैल की शाम आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच उसके पति घर आ गए। पति के विरोध करने पर आरोपी चले गए। कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गए। यह भी पढ़ें- कहासुनी में युवती से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज आरोपियों ने उससे, पति और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। लोगों के बीचबचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.