बस्ती, मार्च 30 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। विवाह को जनम-जनम का साथ माना जाता है, लेकिन सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए देवी से मन्नत मांगी और पूरी होने पर करीब नौ किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने करीब दो वर्ष पहले विवाह किया था। उसके कुछ ही दिनों में पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इस कारण वह अपनी पत्नी से अलग होना चाहता था। इसके लिए उसने भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल जाता है तो वह अपने घर से मंदिर तक भूखे-प्यासे दंडवत यात्रा कर दर्शन करेगा। बताया जाता है कि हाल ही में उसकी मन्नत पूरी हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह युवक ने अपने घर से मंदिर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.