उरई, अप्रैल 23 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक की जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर ससुराल वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में म्रतक की परिजन ससुराली जनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं पर अभी उन्होंने किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी है। युवक का पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है जिनके खर्च का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।एट यह भी पढ़ें- ससुराल की चौखट पर पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खाकर दी जान थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर निवासी अनिल अहिरवार 28 वर्ष पुत्र रामबाबू मजदूरी करता था। 2019 में उसकी शा...