गोपालगंज, अप्रैल 29 -- गोपालगंज। पत्नी से कहासुनी होने के बाद जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दियारा इलाके में बुधवार को भैंस चराने गए शख्स ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, जादोपुर दुखहरण गांव निवासी 40 वर्षीय अवधेश यादव बुधवार को खाना खाने के बाद अपने घर से अपनी दो भैंस को लेकर दियारा की तरफ से चराने गया था।

पत्नी से कहासुनी इस दौरान रास्ते में फोन पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज होकर उसने कीटनाशक की दवा खा लिया। वह दियारा में बेहोशी की हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ लेकर घर चले गए। उसके भाई ने बताया कि अवधेश या...