पत्नी से कहासुनी पर युवक ने खाया विषाक्त
फिरोजाबाद, जून 15 -- शिकोहाबाद में पत्नी से मामूली बात को लेकर रूपसपुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। हीरा लाल 21 पुत्र राम खिलाड़ी निवासी रूपसपुर का सोमवार की सुबह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी से नाराज युवक ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने युवक की हालत गंभीर देखी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- पत्नी से कहासुनी पर युवक ने खाया विषाक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.