पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगा जान दी
पीलीभीत, मई 9 -- बीसलपुर। मायके से पत्नी के आने से इनकार करने पर युवक ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीसलपुर के गांव गुलेंदा गौटिया निवासी बबलू पुत्र रोशन लाल (30) सात मई को अपनी ससुराल शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव बड़ागांव गया था। इस दौरान पत्नी उसके साथ नहीं आई तो युवक घर लौट आया। शुक्रवार शाम को बबलू की पत्नी किरन के साथ मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात में बबलू ने छत पर कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद युवक के आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि बीसलपुर के गांव गुलेंदा गौटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.