हरिद्वार, मार्च 5 -- पथरी थाना क्षेत्र के डांडी गांव में होली के दिन 40 वर्षीय व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, होली के दिन पत्नी से शराब पीने को लेकर विनोद (40) पुत्र रमत महतो मूल निवासी मधेपुरा बिहार की कहासुनी हुई थी। इसके बाद नाराज विनोद ने ट्यूबवेल कक्ष में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली। पत्नी और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विनोद डांडी में एक किसान के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.