हाजीपुर, जुलाई 9 -- गोरौल । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के बशीपुर गांव में बुधवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान गांव के ही नगीना सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद गांव में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। देर रात ही मौके पर एसपी शुभांक मिश्रा भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी हासिल की। हालांकि हत्या करने वाले गांव के ही आशुतोष कुमार ने गुरुवार को गोरौल थाने पर आत्मसमर्पण कर दिया।

हत्या का कारण घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक लेबर का काम करता था। जबकि बगलगीर आशुतोष कुमार चेन्नई में ठेकेदारी का काम करता था। इधर, कुछ दिनों से अमित घर आया हुआ था। इसी बीच आशुतोष भी घर आ पहुंचा था। दोनों में बा...