कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, संवाददाता। फीलखाना में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक पर तेजाब डाल दिया। स्थानीय लोगों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे पति को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। सूचना पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है उन्नाव के शुक्लागंज स्थित अहमद नगर निवासी चप्पल कारीगर मो. शाहिद ने बताया कि उनकी ननिहाल पटकापुर में है। जहां रहने वाली एक युवती की 15 साल पहले शादी हो चुकी है। उसके पति को शक है कि वह उससे बातचीत करते हैं। इसी बात पर वह अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता है। वह बीते चार माह से पटकापुर स्थित मो. अय्याम के कारखाने में काम कर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब चार बजे महिला का पति उनके कारखाने पहुंचा। उसने बातचीत करने के लिए बाहर बुलाया। इस दौरान महिला क...