संवाददाता, मई 3 -- बागपत के गांव डौला में पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करने पर युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा किया है। लोनी निवासी सुनील और लोकेश की ट्यूबवेल पर शुक्रवार देर शाम शराब पार्टी हो रही थी। इसमें डौला गांव निवासी सोनू भी शामिल हुआ। सोनू गांव में ही फ्रूट चाट की ठेली लगता था। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नलकूप पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। लोगों ने बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस को घटना की सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।सोनू हत्याकांड में तीन आरोपी हिरासत में सीओ बागपत विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बागपत कोतवाली क्षेत्र का पाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की और पोस्टम...