प्रयागराज, अगस्त 20 -- बहरिया (प्रयागराज)। भिमड़ी से लौटा एक युवक ने बुधवार की देर रात जामुन के पेड़ से अपने शर्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए, तो युवक को फांसी पर लटका देख होश उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर शिनाख्त की। इधर, घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। बहरिया थानाक्षेत्र के धमौर निवासी 45 वर्षीय नंदलाल भिमड़ी में नौकरी करता था। वह बुधवार दोपहर को भिमड़ी से अपने घर धमौर लौटा था। कुछ देर बाद नंदलाल की अपनी पत्नी गुड़िया से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद शाम को शराब पीकर घर से लापता हो गया। घर से दूर खेत में देर रात अपनी शर्ट को ऐंठ कर रस्सी बनाकर जामुन के पेड़ की डाल में बांध कर फांसी पर झूल गया। गुरुवार को सुबह ग्रामीण खेत...