हमीरपुर, अप्रैल 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में पत्नी सहित ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले इंजीनियर की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर, सालों एवं चचिया ससुर के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। इंगोहटा निवासी स्व.चंद्रपाल कुशवाहा के पुत्र आशीष उर्फ वीरू कुशवाहा ने रविवार की देर रात घर के पंखे के सहारे साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पूर्व उसने 6 पेज का सुसाइड नोट थानाध्यक्ष को संबोधित लिखकर पत्नी अंजली, ससुर नवल कुशवाहा, सास मीना कुशवाहा, साले चिंटू उर्फ हरिओम एवं मनीष कुशवाहा, चचिया ससुर ओमप्रकाश को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है।मृतका की मां राजेश्वरी कुशवाहा ने पुत...