पीलीभीत, अगस्त 4 -- जहानाबाद। रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में मृतक की मां ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बाइक न मिलने पर विवाहिता कमरे में कैद, पति समेत 6 पर केसमामले का विवरण थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुस्वार निवासी माया देवी पत्नी नन्हेंलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 4 जून 2026 की शाम करीब आठ बजे धर्मेन्द्र कुमार ने अपनी पत्नी रेखा देवी को किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए देखा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई। आरोप है कि रेखा देवी ने धर्मेन्द्र को अपमानित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी बातें कहीं। रेखा देवी के भाई मुनेंदर और रामवीर पुत्रग...