जहानाबाद, जुलाई 7 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के पिंजौर गांव निवासी रामजीवन मांझी ने अपनी पत्नी व बेटे को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जिले के पाली थाना अंतर्गत अमरपुरा गांव निवासी बिट्टू पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं चेन्नई में काम करता हूं। मेरे भौजाई के द्वारा सूचना दिया गया कि तुम्हारी पत्नी व बेटा घर से फरार है। सूचना मिलते ही जब मैं चेन्नई से अपने घर लौटा तो काफी खोजबीन किया। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उक्त व्यक्ति के द्वारा मेरी पत्नी व बेटे को बहला फुसलाकर ले भागा है और मेरी पत्नी का मोबाइल भी बंद बता रहा है। उसने संदेह व्यक्त किया है कि हो सकता है मेरी पत्नी व बेटे को बिट्टू पासवान बेच दिया होगा या फिर अनैतिक कार्य में संलिप्त किया होग...