दुमका, नवम्बर 23 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। बरदेही गांव में शनिवार की रात एक हृदयविदारक पारिवारिक घटना सामने आई, जहाँ घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार की जान ले ली। पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतकों की पहचान बीरेंद्र मांझी (30 वर्ष) पति, आरती कुमारी (24 वर्ष) पत्नी, रूही (4 वर्ष) पुत्री, विराज कुमार (2 वर्ष) पुत्र पालाजोरी मायके से एक दिन पहले लाए थे घर जानकारी के अनुसार मृतिका आरती का मायका देवघर जिले के पालाजोरी में है। मृतक बीरेंद्र मांझी शनिवार को ही पत्नी और दोनों बच्चों को मायके से अपने गांव बरदेही लेकर आया था। परिजनों के अनुसार छोटे बेटे विराज के दिल में छेद था और उसे भेलोर ले जाने की तैयारी चल रही थी। मृतक के पिता मनोज मां...