दरभंगा, अप्रैल 24 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पति जो दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, ने आवेदन में बताया कि गत दो अप्रैल को वह दिल्ली में था। इसी दौरान गांव के लोगों ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी कंचन कुमारी अपने दो बच्चोंआर्यन कुमार और अनाया को साथ लेकर घर से काफी सामान के साथ निकल गई है। पीड़ित के अनुसार चार अप्रैल को गांव पहुंचने पर उसे जानकारी मिली कि पाली गांव निवासी शिक्षक फखरुल इस्लाम उर्फ मास्टर मुन्ना के पुत्र नुरुल हौदा ने बहला-फुसलाकर उसकी पत्नी और बच्चों का अपहरण कर लिया है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण के मामले में एफआईआर रवि कुमार यादव ने यह भी आरोप लगाया कि इस...