सासाराम, जून 9 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उल्ली गांव निवासी अशोक कुमार ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के कथित अपहरण को लेकर नौहट्टा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज आवेदन के अनुसार, अशोक कुमार की पत्नी काजल देवी (25) पांच जून को अपने तीन बच्चों के साथ मायके अरवल जाने के लिए घर से निकली थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने शादी की नीयत से उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ ही तीनों बच्चों को भी अपने साथ ले जाने की बात कही गई है। आवेदन में आरोपित की पहचान पलामू जिले के जपला थाना क्षेत्र निवासी सनोज कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेद...