कुशीनगर, फरवरी 14 -- खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दरगौली निवासी एक 28 वर्षीय महिला लापता हो गयी है। पति ने इसकी तहरीर हनुमानगंज थाने में देकर पुलिस से पत्नी की खोजबीन करने की मांग की है। ग्राम दरगौली निवासी ज्ञानेंद्र पासवान ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी सुमन देवी 6 फरवरी की भोर घर से निकली। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। उसने चारों तरफ पत्नी की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पति ज्ञानेंद्र ने पुलिस से पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.