एक संवाददाता, जनवरी 8 -- बिहार के सुपौल जिले से दिल को झकझोर करने वाली घटना सामने आई है। किशनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने खुद की जान ले ली। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है, पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। महज 25 वर्ष की उम्र में सूरज कुमार ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूरज बोलने और सुनने में असमर्थ था, लेकिन उसका दर्द पूरे गांव की खामोशी में गूंज उठा। परिजन के मुताबिक करीब 8 महीने पहले ही सूरज की शादी मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव की संध्या कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दंपती सहरसा में किराये के एक मकान में रहने लगे। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन जल्द ही पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो जाती...