औरैया, जनवरी 22 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलगवां निवासी सोनू कुमार ने अपनी पत्नी राधा देवी के घर वापस न लौटने पर कोतवाली में शिकायत प्रार्थनापत्र दर्ज कराया है। सोनू कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सात माह पहले अपने पिता के घर गई थी और अपने साथ जेवरात व कपड़े भी ले गई। जब वह लौटकर नहीं आई तो वह उसे लेने मायके गए, लेकिन पिता ने भेजने से मना कर दिया। आरोप है कि उनकी पत्नी अब कोतवाली क्षेत्र के एक अन्य गांव में अपने बहन-बहनोई के घर रह रही है। सोनू कुमार ने बताया कि जब वह पत्नी को लेने गए तो वहां गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर कोतवाली पुलिस ने शिकायत तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.