प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली के कटरा मेदनीगंज निवासी स्व. छोटेलाल शर्मा की बेटी पूजा की शादी 2020 में लीलापुर के चमरूपुर शुक्लान निवासी राजेश शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। वह ससुराल से मायके आई तो दोबारा उसे पति ले ही नहीं गया। अब वह अपने मोबाइल स्टेटस पर उसके लापता होने की सूचना लगाकर बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने मामले में पति राजेश शर्मा समेत सात पर एफआईआर दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...