बगहा, सितम्बर 18 -- बेतिया। कालीबाग थाना क्षेत्र के पक्की फुलवारी वार्ड-5 नुनिया टोली में विधवा बच्ची देवी (55) की मंगलवार कर रात्रि सोए अवस्था में गला रेत हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का बुधवार को खुलासा किया। पूछताछ के बाद बच्ची देवी के बड़े पुत्र राजकुमार,उसकी पत्नी सुमन कुमारी व मंझली बहू अंजू देवी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन्हीं लोगों पर संपत्ति के लिए हत्या का आरोप है। हालांकि पुलिस की जांच अब भी जारी है। बच्ची देवी के छोटे अविवाहित पुत्र छोटू कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि मंगलवार की रात्रि परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर सोने चले गए। बच्ची के साथ उसकी मंझली बहू अंजू व बड़ी बहू की पुत्री स्वीटी कुमारी रूम बंद कर सोने चली गई। बुधवार की अहले सुबह अंजू देवी ने अपनी बड़ी देयादीन सुमन को जगाया और ब...