मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- पत्नी और बच्चे की मौत से गमजदा युवक हर रोज श्मशान जाकर उन्हें याद करता था। मंगलवार को भी वह पूरे दिन श्मशान में बैठा रहा और रोता रहा। शाम को वह घर आया और उसने घर के कमरे में मफलर से फांसी लगा ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया है। भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छाछा निवासी आसिफ पुत्र मुशीर खां की पत्नी चांदनी और उसके बच्चे का तीन माह पहले निधन हो गया था। प्रसव के दौरान दोनों की मौत हुई तो आरिफ बुरी तरह बिखर गया। मौत होने के बाद वह गमगीन रहने लगा और हर रोज कब्रिस्तान जाता था और पत्नी व बच्चे को याद करता था। परिवार के लोग उसे समझा रहे थे लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.