चतरा, जुलाई 11 -- लावालौंग प्रतिनिधि। लावालौंग पुलिस ने नामजद अभियुक्त 45 वर्षीय राजू यादव उर्फ राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी लमटा पंचायत के झरदाग गांव का निवासी है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत अपने चाचा के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि राजू यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2005 में वह सिमरिया थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की हत्या के मामले में अभियुक्त था। यह भी पढ़ें- Palamu News: आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल उस मामले में न्यायालय ने उसे 12 वर्ष ...